झारखंड की रघुवर सरकार ने नदियों के संरक्षण के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत राज्य में ढाई करोड़ पौधे लगाये जाएंगे. इस बार नदियों के संरक्षण के उद्देश्य से यह अभियान शुरू हुआ. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अभियान को जन भागीदारी से पूरा करने की अपील की है.
झारखंड में एक बार फिर वृक्षारोपण अभियान शुरू हुआ है. यह अभियान पूरे एक माह चलेगा. इसका शुभारंभ रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे आम का पौधा लगाकर किया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने लोगों को प्ररित करते हुए कहा कि अपने झारखंड को हरा-भरा रखना है.
राज्य के 24 जिलों में यह अभियान शुरू हुआ है. साहेबगंज में गंगा के तट पर सबसे अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य है. पूरे प्रदेश में ढाई करोड़ पौधे लगाये जाएंगे. पहले दिन 9 लाख लगाये गये. इस वृक्षारोपण अभियान में सरकार के सभी एजेंसियों और अन्य गैर सरकारी संगठनों को भी लगाया गया है. मुख्यमंत्री ने अपील की है कि इतना बड़ा अभियान बिना किसी जन भागीदारी के पूरा नहीं हो सकेगा. इसलिए सबको साथ देना चाहिए.
सरकार का यह अभियान जोर-शोर से शुरू हुआ है. वन एवं पर्यावरण विभाग के जिम्मे इस बड़े अभियान को पूरा करने की जिम्मेवारी है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए. स्कूली बच्चों को मुख्यमंत्री नेअपने-अपने जन्मदिन के मौके पर एक वृक्ष लगाने को कहा है. वैसे प्रत्येक व्यक्ति से अपेक्षा की गई है कि वे 5-5 पेड़ लगाएं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours