गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में लापता हुए दो बच्चों का शव गड्ढे में मिलने पर कोहराम मच गया. दोनों बच्चे बुधवार को स्कूल गये थे और घर नहीं लौटे थे. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब बच्चे नहीं मिले तो बुधवार शाम को इस सिलसिले में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई. परिजनों को आशंका है कि बच्चों की हत्या कर पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. जिसके बाद गोड्डा विधायक अमित मंडल व एसपी राजीव रंजन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया.

ग्रामीण इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हैं. एसपी ने हत्या और पानी में डूबने के बिन्दुओं पर जांच की बात कही है. बतौर एसपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चलेगा.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours