रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपाेना के पारडीह में गुरुवार को पत्नी ने अपने पति की चाकू से मारकर हत्या कर दी. घर से भागने के दौरान परिजनों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि आरोपी महिला का कहना है कि उसने अपने पति की हत्या नहीं की. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक की पहचान उमेश महतो के रूप में हुई है. मृतक के पिता प्रह्लाद महतो का कहना है कि उमेश और उसकी पत्नी गीता के बीच अक्सर लड़ाई होता रहता था. बुधवार बीती रात भी दोनों एक दूसरे से लड़ रहे थे. शोरगुल सुन जब परिजन ऊपर पहुंचे तो उमेश की पत्नी भाग रही थी इसी दौरान परिजनों ने उसे पकड़े लिया. इसके बाद जब परिजन कमरें में पहुंचे तो अंदर उमेश खून से लथपथ पड़ा था.

इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पत्नी गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं हत्या की घटना के बाद से गांव के लोगों में काफी रोष है. मृतक उमेश महतो बड़कीपोना पंचायत का निवासी था. मृतक का एक 8 वर्षीय पुत्र भी है जो रामगढ़ स्थित होस्टल में रहकर पठन-पाठन करता है.

पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी का कहना है कि उसने हत्या नहीं की है. पुलिस ने कहा कि आरोपी पत्नी से पूछताछ जारी है. मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours