मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर धनबाद के सिविल सर्जन की अगुआई में डॉक्टरों की एक टीम ने तोपचांची के चलकरी गांव जाकर बिरहोर परिवार के बीमार बच्चों का इलाज किया. इस दौरान मौके पर बीडीओ तोपचांची भी मौजूद थे. इलाज के बाद मेडिकल टीम ने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनकी उचित देखभाल की जरूरत है.
गौरतलब है कि रविवार रात आजसू नेता संतोष महतो ने ट्विटर पर सीएम को इस मामले की जानकारी दी और बच्चों के जल्द इलाज का आग्रह किया. सीएम ने इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए धनबाद डीसी को इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया. डीसी ने सोमवार को चलकरी गांव मेडिकल टीम भेजकर बीमार बच्चों का इलाज करवाया.
आजसू नेता संतोष महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री का हमारे ट्वीट पर संज्ञान लेना सराहणीय है. 12 घंटे के अंदर पीड़ित बच्चों तक राहत पहुंच गई. उन्होंने कहा कि बिरहोर एक विलुप्तप्राय जनजातीय समूह है, जिसके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
आजसू नेता ने कहा कि इससे पहले राजगंज स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की पदस्थापना व गोमो रोड में क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे के मामले को ट्विटर पर उठाकर ठीक करवा चुके हैं. आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours