झारखंड के दो शहरों, धनबाद और जमशेदपुर में सोमवार को आयकार विभाग का शिकंजा कसा गया. धनबाद में बैंक मोड़ स्थित ओजोज प्लाजा में आईटी की टीम ने श्याम सेल्स के पांच ठिकानों पर दबिश दी. हालांकि आईटी के अधिकारियों ने इसे रूटीन सर्वे बताया.

श्याम सेल्स के बैंक मोड़ समेत कई जगहों पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गुड्स की   दुकानें हैं. आईटी टीम ने इन सारी जगहों पर आय-व्यय के कागजात खंगाले. उधर जमशेदपुर में भी आईटी की टीम ने कई नामी फर्निचर दुकानों में एकसाथ छापेमारी की. आईटी विभाग की टीम ने गोलमुरी के न्यू फर्निचर वर्ल्ड एवं बिष्टुपुर के श्रीराम फर्निचर के कूल 8 ठिकानों पर एकसाथ धाबा बोला.

टीम ने दुकानों में कंप्युटर समेत महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला. जानकारी के मुताबिक दोनों शहरों में ये कार्रवाई कर चोरी के मामले में की गई.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours