तमाड़ के उलीडीह में एलपीजी टैंकर पलट जाने से रांची-टाटा मार्ग पर करीब 12 घंटे बाद परिचालन सुचारू कराया जा सका. टैंकर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पलटी, जिससे गैस निकलने लगा और रांची- टाटा मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई. यह सब देख घायल टैंकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने एहतियात के तौर पर हाइवे पर परिचालन रोक दिया. करीब 12 घंटे तक रांची-टाटा मार्ग बंद रहा. गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त गैस टैंकर को मौके से हटाने के बाद हाइवे पर परिचालन दोबारा बहाल हुआ.
उधर परिचालन ठप होने से नामकुम और चौका में बसों की जाम लग गयी. सरायकेला में भी 10 किलोमीटर लंबी जाम लग गयी. प्रशासन ने चांडिल गोलचक्कर के पास सभी गाड़ियों को रोक दिया था.
एहतियात के तौर पर उलीडीह के पास गांवों में चुल्हा जलाने पर रोक लगा दी गयी. चुंकि टैंकर से गैस रिसाव हो रहा था. गुरुवार सुबह पहले गैस रिसाव बंद किया गया, फिर टैंकर को मौके से हटाकर रांची-टाटा मार्ग को चालू कराया गया. इससे जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours