धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर तेलमोचो पुल से 19 वर्षीय एक युवती ने दामोदर नदी में छलांग लगा दी. हालांकि नदी में पानी कम रहने के कारण वह बालू की ढेर पर जाकर गिरी. बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए बोकारो ले जाया गया.
जानकारी के अनुसार युवती जोद्धाडीह मोड़ से ऑटो से महुदा मोड़ आ रही थी. उसके साथ तीन चार बैग था. लेकिन तेलमोचो पुल के पास आकर युवती ने ओटो रुकवाया और नीचे उतरकर पुल की रैलिंग से दामोदर नदी में छलांग लगा दी. पानी कम रहने के कारण वह बालू पर जाकर गिरी, जिससे उसकी कमर टूट गयी एवं हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं. बेहोशी की हालत में लोगों ने उसे मोटरसाइकिल के जरिये अस्पताल पहुंचाया.
घटना की सूचना पाकर महुदा पुलिस एवं चास मुफसिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बैग की तलाशी ली. तलाशी में आधारकार्ड मिला, जो युवती का है. उसके अनुसार युवती का नाम पुजा कुमारी, पिता राजेन्द्र नोनिया है. वह गांव बहियारडीह, पोस्ट टुण्डु, थाना मधुबन, धनबाद की रहने वाली है. एएसआई अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है कि आखिर युवती ने एेसा क्यों किया?



Post A Comment:
0 comments so far,add yours