मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में स्वीकार किया कि सूबे के सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था है. हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल रांची के रिम्स को सुधारने की कोशिश जारी है. उसके बाद जमशेदपुर के एमजीएम और धनबाद के पीएमसीएच को भी दुरुस्त किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीब इलाज कराने आते हैं. ऐसे में उनको भी अच्छी सुविधा मिले, ये राज्य सरकार की प्राथमिकता है. सीएम के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में मेन पावर की घोर कमी है. इसे फेज वाइज भर्ती कराकर दूर किया जाएगा. सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 9 हजार बहाली होनी है.

मुख्यमंत्री ने माना कि स्वास्थ्य विभाग का इन्फ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं है, उसमें सुधारा किए बिना व्यवस्था नहीं सुधर सकती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमशेदपुर के अगले दौरे में एमजीएम अस्पताल पर ध्यान दूंगा. हेल्थ सेक्रेटरी के साथ बैठक कर एमजीएम की व्यवस्था सुधार पर जोर दिया जाएगा. बतौर सीएम सरकार की नीयत में कोई खोट नहीं है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours