मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 29 प्रस्तावों पर फैसला लिया गया. कैबिनेट ने रांची, खूंटी सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बनने वाले 295 किलोमीटर की 15 सड़कों के लिए 1070 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी.
बैठक में कुम्हार को प्रजापति और अष्टलोही को सोनार की तरह अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करने को भी मंजूरी दी गई. इसके अलावा राज्य शहरी स्वच्छता नीति-2018 को भी हरी झंडी दी गई. ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत काम करने वाले 23 सिस्टम ऑफिसर के 2018-19 की कार्यअवधि विस्तार पर भी स्वीकृति प्रदान की गई.
नगर विकास विभाग के अधिन बोकारो के आठ गांवों को मिलाकर गोमिया नगर परिषद को वर्ग ख में शामिल करने पर भी सहमति बनी. टाटा-आदित्यपुर स्टेशन के बीच बनने वाले रेलवे ओवरब्रीज के लिए भी जमीन की स्वीकृति दी गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours