जामताड़ा के चितरंजन स्टेशन पर टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के एसी बोगी के पहिए के पास अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि समय रहते हुए रेलवे ने आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को दानापुर के लिए रवाना कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, चितरंजन स्टेशन में ही टाटा-दानापुर एक्सप्रेस में आग लगी थी. लेकिन जब ट्रेन विद्यासागर स्टेशन पहुंची तो लोगों ने देखा कि ट्रेन में आग लगी है. इसके बाद डर से ट्रेन में बैठे लोग नीचे उतर गये, फिर इस बात की सूचना चालक और गार्ड को दी गई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. 

वहीं एहतियात के तौर पर रेलवे के अधिकारियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित एर्नाकुलम एक्सप्रेस और दूसरी ट्रेनों से आगे भेजा. जबकि टाटा-दानापुर एक्सप्रेस को करीब तीन घंटे की सुरक्षा जांच के बाद रवाना किया गया. आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल पाया है. हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ब्रेक ज्यादा टाइट होने के कारण आग लगी थी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours