बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की औपबंधिक जमानत की अवधि को झारखंड हाईकोर्ट ने 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है. लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर अब 24 अगस्त को सुनवाई होगी.

न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट में लालू प्रसाद की औपबंधिक जमानत याचिका की अवधि बढ़ाने के लिए दायर हस्तक्षेप याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान लालू प्रसाद के अधिवक्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि वे पूर्णतया स्वस्थ नहीं हुए हैं, इसलिए उनकी औपबंधिक जमानत की अवधि को 3 माह के लिए बढ़ा दिया जाए.

कोर्ट ने समय कम होने के कारण लालू प्रसाद की जमानत अवधि को 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया और मामले पर अगली सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की है. सुनवाई के दौरान सीबीआई के अधिवक्ता उपस्थित नहीं हो सके. बता दें कि लालू प्रसाद की जमानत अवधि 20 अगस्त को खत्म होने वाला है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours