बोकारो में विधायक विरंची नारायण के आवास से महज कुछ ही दूरी पर एक ड्राइवर को गोली मारकर घायल कर दिया गया. उस पर पांच गोलियां चलाई गईं, जिसमें वह बाल-बाल बच गया. घटना गुरुवार रात की है. घायल ड्राइवर को बीजीएच में भर्ती कराया गया है.
गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले हैं. पुलिस ने मौके से पांच खोखा बरामद किया है. ड्राइवर राजू यादव को हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर है. बताया गया कि चास का रहने वाला राजू यादव सेक्टर नौ के रहने वाले समाजसेवी राजेन्द्र महतो का वाहन चालक है. वहीं मनोज कुमार सिंह नाम का भी एक ड्राइवर काम करता था. मनोज को यह शंका हुई कि राजू का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है. आरोप है कि इसी शक को लेकर गुरुवार रात जब राजू अपने घर चास के कुवंर सिंह कॉलानी जा रहा था, तो विधायक आवास के पास घात लगाए मनोज सिंह ने उसपर जानलेवा हमला किया.
घटना को अंजाम देकर मनोज भागने में कामयाब हो गया. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिटी थाने को दी. लोगों ने घायल ड्राइवर को बीजीएच पहुंचाया. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours