झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को राजधानी रांची के न्यूक्लियस मॉल के सिनेमा हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर बनी फिल्म ‘चलो जीते हैं’ देखने पहुंचे. 32 मिनट की इस लघु फिल्म में पीएम मोदी के बचपन को दिखाया गया है. फिल्म देखकर सीएम रघुवर दास भावुक हो गए.

फिल्म देखने के बाद न्यूक्लियस मॉल से बाहर निकले मुख्यमंत्री रघुवर दास मीडिया से रूबरू हुए. फिल्म के बारे में बताते हुए सीएम रघुवर बेहद भावुक हो गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय बेचने और बर्तन मांजने वाले परिवार में जन्म लेने के बावजूद नरेंद्र मोदी बचपन से ही दूसरे के लिए कैसे जिया करते थे, ये फिल्म में दिखाया गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजधानी के न्यूलियस मॉल को भी देखा और इसकी भव्यता की तारीफ की.

बता दें, फिल्म ‘चलो जीते हैं’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचपन दिखाया गया है. इस फिल्म का निर्देशन मंगेश हड़ावले ने किया है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बालपन से ही नरेंद्र मोदी समाज के वंचित लोगों की बेहतरी के लिए चितिंत होते हैं. कैसे मोदी इनाम में मिली राशि से अपने मित्र, जो गरीबी के चलते यूनिफॉर्म के आभाव में स्कूल नहीं जाता है, उसकी मदद करते हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours