हत्या, लूट और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल छह शातिर अपराधियों को रांची पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है. राजधानी में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटना के बाद पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई में चुटिया, लालपुर और हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से पुलिस ने इन अपराधियों को आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते गिरफ्तार किया है.
पकड़े गये अपराधियों के नाम और जहां से पकड़े गये-
1. राजू देहाती उर्फ जुबैर, गिरफ्तारी- हिंदपीढी थाना क्षेत्र के हरमू नदी के पास से
2. मो.हैदर उर्फ चुटरु, गिरफ्तारी- हिंदपीढी थाना क्षेत्र के हरमू नदी के पास से
3. रज्जप गद्दी, गिरफ्तारी- हिंदपीढी थाना क्षेत्र के हरमू नदी के पास से
4. शेख फिरोज, गिरफ्तारी- लालपुर थाना क्षेत्र से
5. कासीब आलम, गिरफ्तारी- लालपुर थाना क्षेत्र से
6. अफसर अहमद, गिरफ्तारी- चुटिया थाना क्षेत्र से
इन अपराधियों पर हत्या, लूट और छिनतई जैसे दर्जनों घटनाओं का केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार हरमू नदी के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए राजू देहाती, मो.हैदर, रज्जप गद्दी अपने दो अन्य साथियों के साथ बैठा था. पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में तीन अपराधी पकड़े गये हालांकि दो अन्य अपराधी राजू और बाबू भागने में सफल हो गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने हरमू नदी के पास से देसी पिस्टल, एक मैगजीन में दो जिंदा गोली, गांजा, कोरेक्स सीरज और चाकू बरामद करने में सफलता पाई.
वहीं लालपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने शेख फिरोज और कासीम आलम को पकड़ने में सफलता मिली है. तलाशी के दौरान पुलिस को शेख फिरोज के पास से AUTO PISTOL USA, चार गोली मिला है. वहीं कासीब आलम के पास से दो गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया.
इधर, चुटिया थाना क्षेत्र से भी चेकिंग के दौरान छिनतई और लूट की घटना में शामिल अफसर अहमद को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई. वहीं एसएसपी अनीस गुप्ता ने लालपुर में इस छापेमारी में शामिल जवानों को पांच-पांच हजार रुपया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours