घाटशिला के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर छापेमारी की, जिसमें चार युवती और दो युवक को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के अनुसार पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र के एनएच 33 किनारे जोसना नामक महिला सेक्स रैकेट चला रही है. जिसमें बंगाल और ओडिशा की युवती को बुलाकर यह गोरखधंधा चलाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर डीएसपी राजेन्द्र दुबे, घाटशिला एसडीओ अरविन्द कुमार लाल ने रविवार को संयुक्त रूप से टीम बनाकर चोरी छिपे चल रहे सेक्स रैकट का भंडाफोड़ करते हुए छापामारी की. जिसमें चार युवती और दो युवक को गिरफ्तार किया गया है.
आपको बता दें कि बहरागोड़ा ओडिशा और बंगाल के सीमावर्ती होने के कारण यहां एनएच 33 पर आसान तरीके से चोरी छिपे सेक्ट रैकट चलाया जा रहा था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours