झारखंड के गिरिडीह में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने रंजीत सिंह की हत्या की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि धनबाद में गुंडों की सरकार चल रही है. आए दिन गोलियां चलती हैं, घटनाएं होती हैं, लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं.

पूर्व सीएम ने कहा कि धनबाद के गुंडों को राज्य सरकार और भाजपा का संरक्षण प्राप्त है. लेकिन जेवीएम ने फैसला किया है कि गुंडों के खिलाफ लड़ाई उनके खात्मे तक जारी रहेगी.

बता दें कि मंगलवार देर शाम अपराधियों ने जेवीएम नेता रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. रंजीत सिंह जेवीएम युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे. अपराधियों ने रंजीत के एक साथी संतोष सिंह को भी गोली मारकर घायल कर दिया. घायल संतोष को आनन-फानन में असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना को केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा में अंजाम दिया गया.

धनबाद में ये दूसरी बार है, जब जेवीएम के किसी नेता को निशाना बनाया गया. इससे पहले झरिया में जेवीएम नगर उपाध्यक्ष रूपेश पासवान को गोली मारी गयी थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours