जमशेदपुर में बकरीद को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. उपायुक्त कार्यालय में इस सिलसिले में एक अहम बैठक हुई. इसमें उपायुक्त अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे सहित कई अधिकारियों के साथ-साथ शहर के सभी मस्जिदों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि बकरीद को लेकर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की पहचान की गई है. शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष चेक पोस्ट बनाये गये हैं. सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी. कुछ जगहों को संवेदनशील माना गया है. उन पर विशेष नजर रहेगी.

एसएसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि बकरीद को लेकर पेट्रोलिंग के साथ-साथ जगह-जगह पर फोर्स तैनात किये गये हैं. आरपीएफ और रैफ के जवानों को भी लगाया गया है. सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर है.

प्रशासन ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है. किसी तरह का भड़काउ मैसेज या असामाजिक तत्वों द्वारा गलत किए जाने की जानकारी उस नंबर पर पुलिस को दी जा सकती है. पुलिस तत्काल कारवाई करेगी. मंगलवार को दोपहर तीन बजे पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours