रांची के गोंदा थानाक्षेत्र के मिसिरगोंदा में टाइगर मोबाइल के एक जवान ने खुदकुशी कर ली. जवान ने अपने ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की छानबीन की.
पुलिस के द्वारा मृतक जवान के घरवालों से संपर्क साधा गया. पुलिस के मुताबिक वर्तन तिर्की ने अपने ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है.
सुसाइड नोट में तिर्की ने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से मर रहा है. इसके लिए कोई दोषी नहीं है. आगे लिखा है कि उससे और ज्यादा बर्दाश्त नहीं होगा. पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी भारी तनाव से गुजर रहा था. मृतक जवान ने रविवार को ही गोंदा थाना क्षेत्र में किराये का मकान लिया था और बीती रात वह अपने एक दोस्त के यहां आया हुआ था. उसका दोस्त सोमवार सुबह जब मॉर्निंग वाक पर गया था, उसी दौरान वर्तन तिर्की ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours