धनबाद के पीएमसीएच में घोर लापरवाही का मामला सामने आया. डॉक्टर ने एक बच्चे को एंटी वेनम इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई. परिजन ये कहते रहे कि बच्चे को सांप ने नहीं काटा, लेकिन डॉक्टर ने अनसुना करते हुए बच्चे के एंटी वेनम इंजेक्शन लगा दिया.
दरअसल गिरिडीह के रहने वाले 12 साल के आनंद कुमार को पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे आनन-फानन में धनबाद पीएमसीएच लेकर पहुंचे. चिकित्सक ने बच्चे की स्थिति देखकर कहा कि लगता है सांप ने काट लिया है. हालांकि परिजनों ने कहा कि सांप ने नहीं काटा है, लेकिन चिकित्सक मानने को तैयार नहीं हुए.
डॉक्टर ने परिजनों को बाहर से एंटी वेनम इंजेक्शन लाने को कहा. परिजन इंजेक्शन लेकर आए, लेकिन जैसे ही बच्चे को डॉक्टर ने इंजेक्शन दिया. पांच मिनट बाद उसकी मौत हो गई. पिता गोवर्धन साव ने बताया कि उनके बेटे को सिर्फ पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन डॉक्टर ने सांप काटने का इंजेक्शन दे दिया. मेरे बेटे की मौत के लिए डॉक्टर जिम्मेवार है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours