9 अगस्त 2018 मेसरा पंचायत में झारखंड राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति झारखंड प्रदेश के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष रामटहल नायक जी एवं विशिष्ट अतिथि सरपंच महोदया रीता देवी कृष्ण लोहरा जी एवं मिश्रा पंचायत के मुखिया गंगा करमाली जी थे कार्यक्रम का संचालन कृष्णा लोहरा द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच ऊलेन साल का वितरण किया गया केंद्रीय अध्यक्ष रामटहल नायक जी ने कहा प्रत्येक साल की भांति इस साल भी झारखंड राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति झारखंड प्रदेश के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया गया इस अवसर पर हमेशा की तरह इस बार भी समाज के बीच रहने वाले 50 जरूरतमंद महिलाओं को ऊलेन साल देकर सम्मानित किया गया तथा समाज के सभी महिलाओं को यह आशा एवं विश्वास दिलाया की इसी प्रकार समय-समय पर दोनों समुदाय के बीच सामंजस्य स्थापित कर लोगों की कल्याणकारी कार्यों को करते हुए आपसी सौहार्द को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा जो बिखरे पड़े हैं जो जीर्ण-शीर्ण इधर उधर भटक गए हैं उन्हें मुख्यधारा में जोड़ कर एकता के बंधन में बांध कर समाज की चौमुखी विकास करने की कोशिश की जाएगी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर यह प्रण कर रहे हैं दोनों समुदाय के बीच के सभी जरूरतमंद महिलाएं पुरुष बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनको सहयोग करने की जरूरत है चाहे वह
(1) आर्थिक मदद हो
(2) शैक्षणिक मदत हो (3)मेडिकल की समस्या हो
(4) विवाह संबंधित समस्याएं हो
(5) कला एवं संस्कृति क्षेत्र में हो (6) खेल के क्षेत्र में हो
(7) चित्रकारी के क्षेत्र में हो
हर तरफ हमारा झारखंड राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति झारखंड प्रदेश मदद के लिए तैयार रहेगा और हमारा यह प्रण है कि समाज के निचले तबके के लोगों को
(1) शैक्षणिक आधार से मजबूत करेंगे
(2) आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश की जाएगी
(3) विभिन्न समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जाएगी क्षेत्र के भिन्न भिन्न जिला में दोनों समुदाय के बच्चों के लाभ हितकारी के लिए लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी और यह लाइब्रेरी उन दोनों समुदाय के छात्र छात्राओं के लिए बहुत ही उपयोगी होगी इस लाइब्रेरी में हर प्रकार के कंपटीशन का बुक
(1) रेलवे
(2) SSC
(3) बैंकिंग
(4) UPSC
(5) जेपीएससी
(6) डिफेंस
हर प्रकार की कंपीटिटिव बुक उपलब्ध होगा जो सभी छात्रों के लिए निशुल्क होगा तथा मेडिकल फैसिलिटी भी समन्वय समिति के द्वारा फ्री ऑफ कॉस्ट प्रोवाइड करने की कोशिश की जाएगी इस प्रकार समाज को आधारभूत संरचना का ढांचा तैयार कर एक संपन्न समाज की स्थापना करने की चाहत को लेकर आगे बढ़ने की इच्छा को पूरा करना है तब जाकर झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के व्यक्तियों का संपूर्ण विकास किया जा सकता है डॉक्टर निशिकांत झा जी ने कहा झारखंड राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति झारखंड प्रदेश के समस्त सदस्य गणों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा करेंगे और हमेशा समाज के विकास में हमारी भागीदारी देने की कोशिश करेंगे तथा केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा लोहरा , मुखिया गंगा करमाली जी , सरपंच महोदय रीता देवी जी , शिव टहल नायक केंद्रीय महामंत्री, शंभू करमाली जिला, अध्यक्ष द्वारिका मुंडा जिला महामंत्री, उषा देवी केंद्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा , कामेश्वर राम जी केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, ने भी इस कार्यक्रम में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर संबोधित किया इस कार्यक्रम में विजयराम , विष्णु लोहरा, रीता मुंडा, रितु देवी, तारा देवी इत्यादि पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम को सफल बनाया गया शिव टहल नायक केंद्रीय महामंत्री द्वारा कार्यक्रम को समापन किया गया



Post A Comment:
0 comments so far,add yours