झारखंड के धनबाद जिले में निरसा के थारडीह बस्ती के पास एक तेज रफ्तार मारुती आल्टो 800 कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार चार युवकों में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. दो अन्य युवक इस हादसे में बाल-बाल बच गए हैं. घटना जिले के निरसा थाना क्षेत्र के कालुबथान ओपी क्षेत्र की है.

दोनों मृत युवकों की पहचान 26 वर्षीय बैधनाथ मुर्मू और 25 वर्षीय लखीन्दर मुर्मू के रूप में की गई है. बैधनाथ मुर्मू (मृतक) जिले के केथारडीह गांव का रहने वाला है, जबकि लखीन्दर मुर्मू दहिबाड़ी बस्ती का निवासी है.

वहीं इस दर्दनाक हादसे में कार चलाने वाला संदीप मुर्मू और उसका एक और साथी राजकुमार हांसदा को सिर्फ मामूली चोट आई है. इधर, घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours