झारखंड के गिरिडीह जिले में धनवार थाना क्षेत्र के नीमाडीह में एक महिला और उसके तीन बेटों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. महिला (मृतका) के मायके वालों ने उसके पति, सास-ससुर समेत पूरे ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं घटना के बाद से पति मुनव्वर अंसारी समेंत ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मुनव्वर अंसारी की पत्नी जुबेदा खेरुन और उसके तीन बच्चे मुज्जमिल, मुर्शीद और डेनिश के शव एक कुएं से बरामद किए गए हैं. चारों की मौत हत्या करने हुई है या ये एक आत्महत्या, फिलहाल अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है.
लिहाजा, धनवार थाना की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है. साथ ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस की मानें तो रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या.
पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का निकले या आत्महत्या दोनों ही विषय जांच के हैं. इसलिए पुलिस ने अपने स्तर पर लोगों से पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है.
फिलहाल, ससुराल वालों के इस तरह फरार होने से शक की सुई उनकी तरफ इशारा कर रही है. इसलिए पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours