कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बुधवार को झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी में शक्ति प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग कार्यक्रम किया गया.वहां मौजूद कांग्रेस के लीडर और कार्यकर्ता शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़े और बूथ स्तर तक सदस्यों को शक्ति से जुड़ने का आह्वान किया.इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार ने कहा कि शक्ति में जोड़ने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को पुरजोर तरीके से प्रयास करना है.साथ ही अपने रेफरेंस पर भी लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा ताकि यह पता चल सके की शक्ति में कितने लोगों को किन किन कांग्रेस के नेताओं ने जोड़ने के लिए तत्परता दिखाई है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि शक्ति क्रिस्टल क्लियर है.इसके माध्यम से कोई गलत तरीके से किसी को अपने पार्टी में शामिल नहीं कर पाएगा.वहीं उन्होंने इसी के बहाने बीजेपी पर निशाना भी साधा.जिस तरह से राजनीतिक पार्टियां आगामी चुनावों के मद्देनजर सोशल नेटवर्क्स और एप का इस्तेमाल कर रही हैं.उससे तो साफ है कि आनेवाले चुनाव सड़क पर कम मोबाइल और कंप्यूटर पर ज्यादा नज़र आएंगे.प्रदेश कांग्रेस ने शक्ति ऐप के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वोटरकार्ड के आईडी नंबर को कांग्रेस द्वारा जारी नंबर पर एसएमएस करते ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का एक टैक्स्ट मैसेज और वॉइस मैसेज जुड़ने वाले लोगों को मिलेगा.
बताया गया कि इस ऐप के जुड़े लोगों की जानकारी लाइव देखी जा सकेगी. बूथ स्तर पर जुड़े लोगों की जानकारी देखी जा सकेगी.अगर उस बूथ में एक्टिव लोगों की कमी होगी तो उसके लिए वरिष्ठ नेता बूथ को मजबूत करने का प्रयास करेंगे जिसका डेमो भी कांग्रेस भवन में दिया गया.शक्ति ऐप के लांच कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी खुद को शक्ति ऐप से जोड़ा.झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस शक्ति ऐप के माध्यम से बूथ स्तर तक लोगों को एक्टिव करने का काम करेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours