एशियन गेम्स में बेटी मधुमिता के गोल्ड से चुक जाने पर पिता जितेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि आज सिल्वर जीती है. आगे गोल्ड जीतने के और मौके आएंगे और मधुमिता गोल्ड भी जीतेगी. मधुमिता की इस सफलता के लिए पिता ने उसे, टीम और देश को बधाई दी.

रामगढ़ के घाटो में टाटा स्पोर्ट्स एकेडमी के इंचार्ज राजीव सिंह ने कहा कि भारतीय टीम काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले में हारी है. हम इस हार को हार नहीं मानते. भारतीय टीम सिल्वर मेडल जीती है, इसके लिए टीम को बधाई.

मधुमिता के फाइनल को लेकर रामगढ़ के घाटो स्थित  टाटा स्पोर्ट्स एकेडमी में रोमांच चरम पर था. लाइव मैच देखने के लिए यहां खास इंतजाम किये गये थे. मधुमिता के पिता और परिवारवालों के साथ-साथ खिलाड़ियों और आमलोगों ने मैच का सीधा प्रसारण देखा. लेकिन उनमें इस हार से थोड़ी निराशा देखी गई. हालांकि सिल्वर मेडल जीतने की खुशी भी थी.

झारखंड की बेटी मधुमिता एशियन गेम्स में देश को गोल्ड नहीं दिला पाई. उसे सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. महिला कंपाउंड आर्चरी के फाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन साउथ कोरिया से हार गए. भारतीय टीम आखिर पलों में लड़खड़ा गई और 231-228 से हार गई. भारत को आखिरी शॉट में 10s की जरूरत थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours