कोडरमा में नवलशाही पुलिस ने एक एंबुलेंस से भारी मात्रा में देसी शराब का पाउच बरामद किया है और शराब ले जाते एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. कोडरमा में पुलिस डाल-डाल तो शराब कारोबारी पात-पात वाली कहावत चरितार्थ होती दिखी रही है. शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बाद कारोबारियों ने नया ट्रेंड इख्तियार कर लिया है और अब पुलिस से बचने के लिए कारोबारियों ने शराब तस्करी के लिए एंबुलेंस वैन का उपयोग करना शुरू कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक शराब तस्कर एंबुलेंस के जरिये शराब लेकर नवलशाही के रास्ते झुमरीतिलैया से गिरीडीह जा रहे थे. इसी दौरान नवलशाही थाना के पास पुलिस को देख चालक गाड़ी को तेज कर भगाना चाहा. इस दौरान एंबुलेंस वैन एक बिजली के खंभे से टकरा गया.
जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की जांच की. एंबुलेंस की जांच करने के पर 15 बोरियों में देसी शराब के तकरीबन दो हजार पाउच बरामद हुए. फिलहाल पुलिस ने उत्पाद विभाग को सूचना दे दी है और गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours