गढ़वा जिला के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ा पहाड़ से जिला पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर रविवार को भाकपा माओवादी के दो हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार नक्सली नंदु व दिलीप कोरबा गढ़वा जिले के अलावा अन्य जिलों मे भी नक्सली घटना को अंजाम दे चुके हैं. साथ ही हाल के दिनों मे बूढ़ा पहाड़ पर हुए पुलिस मुठभेड़ में भी इन दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इन्होने पूछताछ के दौरान पुलिस को नक्सली संगठन से जुड़े और भी कई अहम सुराह बताए हैं जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और जल्द ही बड़ा खुलासा करने की बात कह रही है.

इस संबंध में एसपी शिवानी तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बूढ़ा पहाड़ से दो भाकपा माओवादी अपने रिश्तेदारों से मिलने भंडरिया थाना क्षेत्र के कुल्ही क्षेत्र पहुंचे हैं. इसी सूचना के आधार पर जिला पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours