पश्चिम सिंहभूम में चाईबासा के एक भूतपूर्व सैनिक लालजीराम तियू पर आदिवासी मुंडा समाज ने अपनी बेटी की उम्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर शादी करने, उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे घर से भगा देने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने चाईबासा मुफस्सिल थाना में भूतपूर्व सैनिक लालजी राम तियू के खिलाफ नाबालिग आदिवासी लड़की का अपहरण करने और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. थाना में मामला दर्ज कराने के बाद पीड़िता का चाईबासा कोर्ट में 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया गया.

भूतपूर्व सैनिक के खिलाफ थाना में मामला और कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद आदिवासी मुंडा समाज ने चाईबासा एसडीओ ऑफिस के पास जोरदार प्रदर्शन किया. इसमें बडी संख्या में आदिवासी मुंडा समाज की महिला, युवती और पुरुष शामिल हुए. मुंडा समाज अपने समाज की एक नाबालिग लड़की के साथ हुए अमानवीय अत्याचार के खिलाफ भूतपूर्व सैनिक को अविलंब गिरफ्तार कर उसके लिए फांसी या आजीवन कारावास की सजा की मांग कर रहे हैं.

आदिवासी समाज की केंद्रीय सदस्य राजलक्ष्मी कमल ने बताया कि लालजी राम तियू एक भूतपूर्व सैनिक है. इसके बावजूद वह कई तरह के काले गोरखधंधों में शामिल रहता है. उसने एक माह पूर्व मुंडा जाति की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर उससे शादी की और कई जगहों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया. मगर बिते 26 जुलाई को उसे एक बस में चढ़ा कर भाग गया. राजलक्ष्मी ने मांग की है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामल दर्ज कर उसे सजा मिलनी चाहिए.

इस मामले में मुंडा समाज के एक युवक रोहित मुंडा ने कहा कि पुलिस अगर दो दिनों के भीतर लजीराम तियू को गिरफ्तार नहीं करती है तो पूरे जिले से 5 से 10 हजार की संख्या में आदिवासी मुंडा समाज के लोग चाईबासा की सड़कों पर उतर जाएंगे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours