देश भर में इन दिनों मानसूम अपने पूरे जोश में है. देश के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो ज्यादातर में उसने अपना भरपूर रूप दिखा धरती पर जल-थल एक कर दिया है.अब उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र और झारखंड के ऊपर बने टर्फ लाइन के चलते अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम केन्द्र रांची ने जारी की है. मौसम केन्द्र,रांची के मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिकों ने सेटेलाइट से मिल रही तस्वीरों के आकलन के बाद बताया कि देश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और आने वाले तीन दिनों तक राज्य भर में अच्छी बारिश होगी.

वहीं राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है.मौसम केन्द्र रांची के मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक ने सेटेलाइट से मिल रही तस्वीरों के आकलन के बाद बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है और अगले तीन दिनों तक राज्यभर में अच्छी बारिश होगी.उन्होंने कई जनपदों में तेज वर्षा को लेकर सावधानी बरतने की चेतावनी भी जारी की है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours