चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए राज्य चुनाव आयोग एक सितंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य शुरू करने जा रहा है. पुनरीक्षण के बाद जनवरी 2019 में प्रकाशित होने वाले नये वोटर लिस्ट के आधार पर अगले वर्ष लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे. आयोग के निर्देश के बाद सभी जिलों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है.

मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान ना केवल मतदाताओं की पहचान घर-घर जाकर होगी, बल्कि पता-ठिकाना गलत रहने पर वोटर लिस्ट से उनके नाम काट दिये जाएंगें. इस दौरान 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पुरा करने वाले युवाओं को वोटर बनाने पर जोर रहेगा. नि:शक्तों पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा.

सूबे के हर मतदान केन्द्रों पर 9, 16 और 23 सितंबर के साथ-साथ 7 अक्टूबर को विशेष कैंप लगेंगे. 1 से 31 दिसंबर तक पुनरीक्षण कार्य चलेगा. 4 जनवरी 2019 को नई वोटर लिस्ट जारी की जाएगी.

आयोग के निर्देश पर राजधानी रांची समेत राज्यभर के सभी जिलों में वोटर लिस्ट रिविजन की तैयारी शुरू हो गई है. हालिया नगर निकाय चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी से सबक लेते हुए जिला प्रशासन इस बार रिविजन में कोई कोताही नहीं बरतना चाह रहा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours