गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र परसाटांड़ पंचायत अंतर्गत पतालडीह गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गयी. घटना रविवार की दोपहर एक बजे की है. एक ही गांव के दो बच्चियों की मौत हो जाने से गांव में मातम पसर गया है.

मृतक बच्चियों की पहचान सुनीता कुमारी छह वर्ष (पिता सुरेंद्र पंडित) और नेहा कुमारी आठ वर्ष (पिता स्वर्गीय मनोहर पंडित) के रूप में हुई है. सुनीता प्राथमिक विद्यालय पतालडीह व नेहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसाटांड़ में अध्यनरत थी.

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि पतालडीह कुम्हारटोली से कुछ दूरी पर स्थित कुमरीआहर में रविवार को गांव के 20 से 25 बच्चे स्नान कर रहे थे. इसी क्रम में अचानक दो बच्ची तालाब के बीच में चली गई. जिसके बाद दोनों बच्चियां डूबने लगी. इसके बाद बाकी बच्चे हल्ला करने लगे. बच्चों की शोर सुनकर तालाब में मवेशी धो रहे गांव के युवक मिथलेश पंडित तालाब में उतर कर बच्ची सुनीता कुमारी को बाहर निकाला.



इस दौरान बच्चों द्वारा एक और बच्ची नेहा के डूब जाने की बात बताने पर मिथलेश दुबारा तालाब में उतरकर बच्ची की खोज करने लगा. पांच मिनट के बाद दूसरी बच्ची को भी मिथलेश ने बाहर निकाला. इसके बाद गांव के लोग मौके पर जुटकर दोनों बच्चियों को होश में लाने का प्रयास किया. लेकिन इसके पूर्व ही दोनों की मौत हो चुकी थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours