पलामू पुलिस ने टीपीसी नक्सली के नाम पर व्यवसाई से फिरौती मांगने के आरोप में दो अपराधी को रविवार को गिरफ्तार किया. दोनों को पुलिस ने नावा जयपुर थाना क्षेत्र के केदारी नदी के समीप से गिरफ्तार किया.

दरअसल, पीड़ित व्यवसायी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था की टीपीसी नक्सली के नाम पर फिरौती की मांग की जा रही है. जिसके बाद डीएसपी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद लेवी के तीस हजार रुपये लेकर व्यवसायी के साथ पुलिस ने रणनीति बनाया. उसके बाद पाटन थाना पुलिस ने दोनों अपराधी सुदीप पासवान और पंकज ठाकुर को नावा जयपुर थाना क्षेत्र के केदारी नदी के समीप से रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि कई दिनों से यह अपराधी टीपीसी नक्सली के नाम पर पाटन के व्यवसायियों को फोन कर लेवी की मांग करते थे. उन्होने कहा कि एसपी के निर्देश पर टीम का गठन कर यह कार्रवाई की गई. हालांकि एक अपराधी भागने में सफल रहा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours