लालपुर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में व्यवसायी एक शातिर व्यक्ति के हाथों ठगी के शिकार हो गए.करोड़ों की ठगी की शिकायत करने यह इकट्ठा हो पुलिस के पास पहुंचे.व्यापारियों का कहना था कि उनसे कमेटी के नाम पर ठगी हुई.करीब 200 से ऊपर व्यवसायियों का धन लेकर ठगी करने वाला आरोपी फरार है.व्यवसायियों की माने तो कमेटी के नाम पर तो आरोपी पैसे उठाता ही था लेकिन साथ ही कई व्यवसायियों से उसने अलग से मोटे कर्ज भी लिए हुए था.
राजधानी रांची में सैकड़ों की संख्या में व्यवसायियों से ठगी का मामला सामने आया है.पीड़ित व्यवसायी अब थाने पहुंच इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.व्यवसायियों का कहना है कि कमेटी चलाने के नाम पर उनसे यह पैसे ठगे गए और अब आरोपी करीब 200 व्यवसायियों का पैसा लेकर फरार हो गया है.फिलहाल आरोपी के प्रतिष्ठान और आवास पर ताला जड़ा हुआ है. इस वजह से व्यवसायी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और अब थाने की दहलीज पर पहुँच कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours