लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता ने बुधवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. रांची प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता ने अपने इस्तीफा की घोषणा की. इससे पहले बबन गुप्ता ने जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी.
इस बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में अपने इस्तीफा की घोषणा करते हुए बबन गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान और चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने
कहा कि दोनों के मार्गदर्शन में काम करते हुए पार्टी को प्रदेश में प्रखंड स्तर तक पहुंचाया. लेकिन कुछ निचले स्तर के नेता नहीं चाहते हैं कि पार्टी मजबूत हो.
बबन गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से अपील की कि वे पार्टी में बने रहें और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करें. हालांकि प्रेसवार्ता में कई जिला अध्यक्षों ने भी अपना इस्तीफा देने की बात कही. यह पूछे जाने पर कि वे किस पार्टी में जा रहे हैं, बबन गुप्ता ने कहा कि समाज की सेवा करने का संकल्प लेकर घर से निकला हूं. इसलिए यह जरूरी नहीं हे कि किसी पार्टी में जाकर ही समाज की सेवा करें. उन्होंने कहा कि उनका किसी दल में जाने का कोई इरादा नहीं है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours