रांची के सदर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से शहर एक बार फिर सकते में है. महज 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को अंजाम देने वाला आरोपी को गलत करते हुए लोगों को देख लिया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

फिलहाल बच्ची को रिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर है. वहीं लोगों की पिटाई के बाद आरोपी को भी इलाज के सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की बात स्पष्ट होने की बात कह रही है.

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची गिरिडीह की रहनेवाली है. वह रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित अपनी बड़ी बहन के घर आयी थी. बुधवार के दिन वह बाहर खेल रही थी. तभी पड़ोस में ही रहनेवाले युवक मो. जलील बच्ची को अपने साथ ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसी समय स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी. फिर पुलिस के हवाले कर दिया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours