जमशेदपुर में बदमाशों ने बुधवार को गोलमुरी थाना क्षेत्र के कदानी रोड में दिनदहाड़े पांच लाख पचास हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया.दिन दहाड़े हुई इस लूट से इलाके में सनसनी मच गई. यह लूट की घटना एक ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी के कर्मचारी के साथ घटी.घटना की सुचना मिलते ही गोलमुरी थाना के साथ साथ बिरसानगर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए.

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी रुपयों का कलेक्शन कर जमशेदपुर के कदानी रोड कार्यालय से गोलमुरी की ओर निकला था.उसी समय बाइक पर चार की संख्या में आए बदमाशों ने उसके सिर पर रॉड से मार कर घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर चलते बने. घायल कर्मचारी को इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया है.फिलहाल पुलिस घटना वाले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है. वहीं रोड पर अपराधियों के धरपकड़ के लिए तलाशी व संदिग्धों के घरों प छापामार कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours