प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 23 सितम्बर के दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट पर हाईलेवल मीटिंग हुई. बैठक में पीएम की सुरक्षा में तैनात एनएसजी, रांची एयरपोर्ट ऑथारिटी, सीआईएसएफ, जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और खुफिया विभाग के अधिकारी शामिल हुए. जिले के डीसी और एसएसपी भी मौजूद रहे.
बैठक में पीएम की सुरक्षा को लेकर तमाम पहलूओं पर मंथन किया गया और रांची एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के सुरक्षा इंतजामों का खाका खींचा गया. पीएम को एयरपोर्ट के अंदर रिसीव करने वालों में कौन- कौन होंगे, उनके कारकेड में कितनी गाड़ियां रहेंगी, सड़क पर सुरक्षा के क्या इंतजाम होंगे, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी, इन सारे बिंदुओं पर चर्चा हुई.
बता दें कि 23 सितम्बर को प्रधानमंत्री रांची आ रहे हैं. यहां वे प्रभात तारा मैदान में महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत आरोग्य योजना का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में मिलेगा. पीएम कोडरमा, चाईबासा के मेडिकल कॉलेज और टाटा ट्रस्ट द्वारा रिनपास में खोले जाने वाले कैंसर अस्पताल का भी शिलान्यास करेंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours