बढ़ती महंगाई, बढ़ते अपराध और बिजली संकट जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आंदोलन करने की घोषणा की है. 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कांग्रेस द्वारा किये जाने वाले आंदोलन की घोषणा गुरुवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में की गई.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी के बजाय जनता की समस्या को हल करने में भाजपा आगे आये. उन्होंने जनमुद्दों को लेकर 29 सितंबर को राज्यभर के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन के साथ साथ 23 सितंबर से पार्टी के विभिन्न विंगों द्वारा राज्यभर में 5 अक्टूबर तक आंदोलन चलाने की घोषणा की.
इस प्रकार है कांग्रेस द्वारा आंदोलन के कार्यक्रम :-
23 सितंबर को महिला कांग्रेस महिला अत्याचार के खिलाफ आंदोलन करेगी.
26 सितंबर को आदिवासी भूमि अधिग्रहण के खिलाफ एसटी विभाग आंदोलन करेगा.
28 सितंबर को एससी विभाग एससी प्रताड़ना के खिलाफ आंदोलन करेगा.
29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि,बिजली की कमी आदि विषयों पर राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन दिया जायेगा.
30 सितंबर को अल्पसंख्यक विभाग गो-रक्षकों के नाम पर हो रहे मॉब लिंचिंग पर आंदोलन करेगा.
03 अक्टूबर को जिला कमेटी विजय माल्या प्रकरण को लेकर आंदोलन करेगी.
05 अक्टूबर को एन.एस.यू.आई द्वारा झारखंड में बंद हो रहे स्कूल कॉलेजों एवं गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours