झारखंड के रामगढ़ में ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के नेता सतीश सिन्हा पर अज्ञात हमलावर गोली मारकर फरार हो गए. इस हमले में आजसू नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घायल नेता को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में रिम्स में रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक आजसू नेता सतीश को सयाल स्थित ऑफिस के समीप गोली मारी गई है. यह मामला भुरकुंडा ओपी क्षेत्र का है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours