झारखंड में भारतीय जनता पार्टी, गोड्डा विधानसभा कोर कमेटी और दायित्ववान कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी अनंत ओझा शामिल हुए. बता दें कि देर शाम बुधवार को किसान भवन गोड्डा के सभागार में गोड्डा विधानसभा कोर कमेटी और दायित्ववान कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सह राजमहल विधायक और गोड्डा लोकसभा प्रभारी अनंत ओझा और गोड्डा विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक सह जिला अध्यक्ष राजेश झा उपस्थित हुए.
इस मौके पर लोकसभा प्रभारी अनंत ओझा ने बताया कि सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनको और गति देनी होगी. ताकि सूबे की ज्यादा से ज्यादा जनता इससे लाभान्वित हो सके. साथ ही साथ उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रम पर भी चर्चा की, जिसमें मुख्य रूप से स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके काव्यसंग्रह को बंटवाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा द्वारा स्वच्छता का संदेश देना मुख्य है.
विधायक सह लोकसभा प्रभारी अनंत ओझा ने कहा कि बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए समर्पित योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है. साथ ही साथ बीजेपी की आगामी कार्यक्रम को देखते हुए 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक तय हैं. इसमें 16 सितंबर को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को काव्यांजलि के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours