झारखंड के पलामू में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला. उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य की रघुवर सरकार को ठगने वाली सरकार बताया. मरांडी ने कहा, 'केन्द्र व राज्य सरकार अंबेडकर की बात करते हैं मगर उसके विपरीत काम करते हैं.' बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी ने हमारी पार्टी को बरबाद करने के उदेश्य से हमारे विधायकों को खरीदा है.

पलामू में झारखंड विकास मोर्चा के संसदीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी व पार्टी के कद्दावर नेता प्रदीप यादव समेत पार्टी के पदाधिकारी और नेता हुए शामिल हुए. 2019 के चुनाव को लेकर यहां पहले संसदीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में जेवीएम कार्यकर्ता शामिल हुए.

मीडिया से मुखातिब होकर, बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज जिस आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है, वो पूरी तरह से चुनावी है. उन्होंने जानना चाहा कि इस योजना को पूर्व में क्यों नहीं
लागू किया गया. उन्होंने कहा कि आज तक जितने भी वादे किए गए दोनों केंद्र व राज्य सरकार ने उन्हें पूरे नहीं किए. उन्होंने कहा कि देश में फसल बीमा का लाभ आज तक किसानों को नहीं मिला. इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदीप यादव ने राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को गरीबों को ठगने वाला बताया.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours