रांची के रिम्स में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित बना हुआ है. चिकित्सक इसे कंट्रोल करने के लिए उन्हें इंसुलिन की मात्रा बढ़ा-घटा कर दे रहे हैं. ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से शरीर के महत्वपूर्ण अंगों, किडनी, लीवर, ब्रेन और आंख पर इसका खराब असर होता है.
रिम्स के अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप ने कहा कि चिंता इसलिए ज्यादा है क्योंकि अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल शरीर के महत्वपूर्ण अंगों, किडनी, लीवर, ब्रेन और दृष्टि (आंख) को प्रभावित करता है. लालू प्रसाद पहले से ही क्रोनिक किडनी डिजीज स्टेज-3 के मरीज हैं.
अधीक्षक ने कहा कि लालू प्रसाद पैर के दर्द के चलते टहल नहीं पा रहे हैं. इसके चलते भी ब्लड शुगर (डायबिटीज) कंट्रोल रखने में थोड़ी परेशानी हो रही है. बता दें कि कुत्तों के भौंकने से परेशान लालू प्रसाद को रिम्स में कार्डियोलॉजी वार्ड से पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया था. वे पेइंग वार्ड के 11 नंबर रूम में भर्ती हैं.
दरअसल लालू प्रसाद ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की थी कि उन्हें कार्डियोलॉजी वार्ड में कई परेशानियों से जुझना पड़ता है. कुत्ते के भौंकने और टॉयलेट की बदबू के चलते ठीक से रात को नींद नहीं आती. नींद नहीं होने के चलते लगातार उनका शुगर लेवल बढ़ रहा था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours