झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है. चुनाव आयोग ने 20 दिसम्बर को मतदान की तारीख तय की है. 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक नामांकन होगा. 23 दिसंबर को मतगणना होगी.
रांची स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी महादेल धान ने कहा कि कोलिबिरा उपचुनाव के लिए सिमडेगा प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. 20 दिसम्बर को मतदान और 23 को मतगणना होगी.
दरअसल पारा शिक्षक हत्याकांड में पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सजा मिलने के बाद यह सीट खाली हो गया. एनोस अपनी पत्नी मेनन एक्का को मैदान में उतार रहे हैं. हालांकि बीजेपी ने मेनन पर दांव लगाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी. एनोस पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से 17 हजार मतों से जीत हासिल की थी.
बता दें कि पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या के मामले में कोर्ट ने एनोस एक्का को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इसी के साथ उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी. 2014 में मनोज कुमार की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours