हिरणपुर (पाकुड़ ) प्रखण्ड के आजाद चौक पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी की बैठक, एनामुल अंसारी के नेतृत्व में क्या किया । जिसमें मुख्य अतिथि--संथाल परगना प्रभारी मो0 आसराफुल शेख, शिवचरण मालतो , जिला प्रवक्ता मिसबाहुल शेख, संगठन मंत्री मोदासेर हुसैन, जियाउल शेख ने भाग लिया । इमामुल अंसारी ने कहा कि आज सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस में लोग शामिल हुए। आने वाले समय में संथाल परगना में तृणमूल कांग्रेस का हुंकार झारखण्ड प्रदेश से पूरे राज्य में गुजेगा। वही अध्यक्ष अशराफुल शेख ने कहा कि यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं किंतु बीजेपी के गलत नीतियों के कारण यह संभव नहीं हो सका ।इसे तृणमूल कांग्रेस ही पूरा करने में समर्थ है ।यहां सभी पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए झारखंड को लूटने का काम किया है। जो अब नहीं चलेगी। मौके पर -रफीक अंसारी,शरी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours