झारखंड की राजधानी रांची की पहचान रहे बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और परिकल्पना की जा रही है आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा बड़ा तालाब में स्थापित कर ली जाएगी.

बड़ा तालाब जो कभी रांची की पहचान हुआ करता था लेकिन उदासीनता की वजह से बड़ा तालाब की लगातार उपेक्षा हो रही थी लेकिन सरकार के प्रयास के बाद बड़ा तालाब एक बार फिर अपनी खोई पहचान को हासिल करता नज़र आ रहा है. बता दें कि स्वामी विवेकानंद की 33 फिट की प्रतिमा रांची आ चुकी है और उसे स्थापित किए जाने की प्रक्रिया भी जोर शोर से जारी है, वहीं तालाब के चारो तरफ पाथ वे बनाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, स्थानीय लोगों की माने तो इससे वातावरण स्वच्छ होगा और बाहर के प्रदेश से भी लोग रांची आकर बड़ा तालाब के नजारे का आनंद ले सकेंगे.

पर्यटन विभाग के तरफ से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को स्थापित किया जाना है तो वहीं निगम की तरफ से साढ़े 13 करोड़ की लागत से पाथ वे, छठ घाट और सौन्दर्यीकरण किया जाना है, कार्य की जानकारी देते हुए रांची उपमहापौर ने बताया मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में बड़ा तालाब को उसकी खोई हुई पहचान दिए जाने को लेकर किया जा रहा कार्य अब धरातल पर नज़र आ रहा है और जून 2019 तक बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours