झारखंड के धनबाद मे पिछले 28 से 30 दिसंबर से चल रहे तीन दिवसीय क्रीड़ा भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को सम्पन्न हो गया, आखिरी दिन के कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम रघुवर दास शामिल हुए. इस कार्यक्रम में देश भर के 450 जिलों से करीब 2 हजार खिलाड़ी व कार्यकर्ता शामिल हुए, हालांकि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सेंट ज़ेवियर में मोहन भागवत से मिलकर रांची के लिए रवाना हो गयीं, वहीं मोहन भागवत के साथ सीएम रघुवर दास बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स परिसर पहुंचे जहां सबसे पहले क्रीड़ा भारती का झंडोतोलन और सूर्य नमस्कार के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया.

कार्यक्रम के दौरान दो अंतराष्ट्रीय स्तर योग खिलाड़ियों ने योग और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया. क्रीड़ा भारती के राष्टीय अधिवेशन के खुले सत्र मे सीएम रघुवर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं से देश मे खेल का नया माहौल पैदा हुआ है. झारखंड सरकार प्रखंड जिला एवम पंचायत स्तर पर कमल क्लब के माध्यम से खेल को बढ़ावा दे रही है, झारखंड में चार खेलों की  प्रतियोगिता आयोजित हो रही जहां तीरंदाजी फुटबॉल समेत अन्य खेलों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है.

सीएम रघुवर दास ने कहा कि पदक लाने वाले 406 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति सरकार ने दी है और आने वाले बजट में पंचायत स्तर पर 4400 पंचायत में 20 लाख की लागत से खेल का मैदान बनाएंगे साथ ही मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए 4 करोड़ झारखंड सरकार देगी. वहीं क्रीड़ा भारती को खेल के विकास के लिए मुख्यमंत्री कोष से 3 लाख देने की घोषणा की गई.

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संबोधन के दौरान आरएसएस का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों को आड़े हाथ भी लिया, कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दुनिया के खेल के मंच पर भारत को सिरमौर बनाने की वकालत की.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours