झारखंड के जमशेदपुर मे शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने ट्रैफिक पुलिस से धक्का-मुक्की और बदसलूकी की, इतना ही नहीं दबंग युवकों ने पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए सर में गोली मारने की बात भी कह दी.
जमशेदपुर के जुगसलाई के कुंवर सिंह चौक पर नशे में धुत तीन युवकों ने चैकिंग के दौरान गाड़ी रोकने पर ट्रैफिक पुलिस ऐके मंडल के साथ धक्का-मुक्की और गाली- गलौज की साथ ही साथ ट्रैफिक पुलिस को गोली मारने की धमकी भी दे डाली, इतना ही नहीं बीच-बचाव में आई एक महिला पुलिसकर्मी को भी तीन युवकों ने नहीं बख्शा और धक्का देकर और गाली देकर वहां से भगा दिया. ट्रैफिक पुलिस ऐके मंडल के अनुसार तीनों युवक बुरी तरह नशे में धुत थे और गाड़ी छोड़ने को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे.
करीब एक घंटे तक सड़क पर तीनों शराबी युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ बदसलूकी की, वहीं जब इसकी सूचना स्थानीय थाने को लगी, तभी मौके पर पीसीआर वैन पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मारपीट करने और गाली गलौज करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours