रघुवर सरकार के चार साल पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने तंज कसा. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को जनता की आकांक्षाओं पर फेल करार देते हुए कहा कि भय, भूख, बेरोजगारी और बलात्कार प्रवासी मुख्यमंत्री की चार साल की उपलब्धियां हैं.
हेमंत सोरेन ने विभिन्न संगठनों से जुड़े आंकड़ों को पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपया अपना चेहरा चमकाने में खर्च किया, मानो उनका चेहरा ही झारखंड की पहचान हो. जबकि यहां की कला संस्कृति और पर्यटन स्थल यहां की धरोहर हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि गरीबों पर सरकार ने कितना खर्च किया है.
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि रघुवर दास भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की बात करते हैं, जबकि वे खुद ही आईएएस अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच की फाइल दबाए बैठे हैं. हेमंत सोरेन ने जमीन अधिग्रहण, सीएनटी-एसपीटी एक्ट, ग्लोबल समिट, एग्रिकल्चर समिट, विदेशों में रोड शो और कौशल विकास के नाम पर युवाओँ को ठगने का आरोप लगाया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours