धनबाद के राज कमल विद्या मंदिर में शुक्रवार को क्रीड़ा भारती के तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ हुआ. अधिवेशन का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह यूपी के खेल मंत्री चेतन चौहान और धनबाद मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. इस अधिवेशन में देश भर के हज़ारों प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उतरप्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ,कार्यकारी अध्यक्ष व मध्य प्रदेश के विधायक चैतन्य कश्यप समेत क्रीड़ा भारती के कई पदाधिकारी, धनबाद विधायक राज सिन्हा भी उपस्थित रहे.
चेतन चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती लोगों को खेल के प्रति जागरूरक करने का काम करती है. यह खेल के महत्व के प्रति जागरुकता बढ़ाने का कार्य लगातार कर रही है. बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ किसी न किसी खेल से जोड़ना अतिआवश्यक है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का राजनीति में आना स्वागत योग्य कदम है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के राजनीति में आने से सुचिता बढ़ेगी.
वहीं मेयर शेखर अग्रवाल ने क्रीड़ा भारती तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी धनबाद को मिलने पर खुशी जाहिर की. कल इसी कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शिरकत करेंगे जबकि 30 दिसंबर को समापन के दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम रघुवरदास आरएसएस प्रमुख के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours