5 राज्यो में से तीन राज्य की आकलन करे तो वहाँ की जनता व्यक्ति विशेष को चुना न कि कांग्रेस के राहुल को अगर जीत का सेहरा बांधा जाय तो निश्चित मूर्खता वाली बातें होगी 
न कल काँग्रेस की महथा थी न आज है,  हाँ कार्यकर्ताओ का अवहेलना थोड़ी चोट हमे पहुचाई पर हम भाजपा के कार्यकर्ता सच्चे सिपाही हैं लड़ना जानते है 
कुछ गलत व्यक्ति का भाजपा में आगमन हो गया जो चाटुकारिता कर पद प्रतिष्ठा पाने के चक्कर मे हमारे बरिष्ठ  पदादिकारी को अपने वाक्य जाल में फास लेते हैं।उसपर बड़े पदाधिकारी विश्वास के ऊंचे पायदान में पहुचा देते हैं 
आज उन कार्यकर्ताओ के आॅख में आंसू जरूर उमड़ रहे हैं जिसने संगठन को बढ़ाने में अपनी सारी जिंदगी गवां दी
आज निष्ठावान कार्यकर्ता हासिये पर हैं  और आयातित कथाकथित नेता विधायक संसद  और भाजपा के बड़े पदाधिकारी बन संघ कार्यालय का परिक्रमा करते नही थकते 
जब भी समर्पित कार्यकर्ता घर बैठेंगे, किसी संगठन का निर्णय गलत होगा तो उत्तर गलत आएगा ही
सत्य कड़वा होता है ,आज झारखण्ड की स्थिति भी यही होने वाली है ,,राज्य के मुखिया को सरकारी पदादिकारी गलत रिपोर्ट देकर अपनी रोटी सेक रहे है ,भाजपा में प्रदेश पदादिकारी उनको बनाया गया जो जिंदगी भर भाजपा को गाली दिए यानी,,, चोर के हाथ घर के चाभी,,,आज समर्पित कार्यकर्ता को आयातित नेता बड़े बड़े बौद्धिक देते नही थकते
आज सच मे माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सच जानने की जरूरत है 
प्रदेश से लेकर जिले से लेकर ब्लॉक,थाने तक ऑफिसर कार्यकर्ताओ को सम्मान नही करते न कानूनन उनको न्याय मिल पाता क्या कारण है सोचने की जरूरत है अकेला चना भाड़ नही फोड़ता आज अगर मुख्यमंत्री हैं तो उस कार्यकता का देंन है जो वर्षो मेहनत कर के जिताया माननीय मुख्यमंत्री महोदय 31 दिसम्बर को आपके द्वारा घोषणा होनी है झारखण्ड में हर गांव में बिजली लग गया, पर थोड़ा कार्यकर्ताओ के द्वारा भी सर्वे  रिपोर्ट ली जाय अभी बहुत झारखण्ड में करीब 500 गांव जहा मात्र पोल या तार सिर्फ है पर कागज में पूर्ण दिखाया गया
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours