बप्पी साह , पाकुड़
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के अभुवा पंचायत अंतर्गत मुर्गाडांगा गांव में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने 2 विकलांग बच्चियों को अनुदान देने की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर दोनों बच्चियों को 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया है।जिला प्रशासन ने सीएम की घोषणा के बाद हरकत में आई और उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने दोनों विकलांग बच्चियों को अपने कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के तहत 10-10 हजार का चेक प्रदान किया है। उपायुक्त श्री चौधरी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि महेशपुर प्रखंड की बीजू कुमारी एवं गीता कुमारी ने जन चौपाल कार्यक्रम में अपनी पीड़ा प्रकट करते हुए सीएम से इलाज के लिए सहायता के लिए गुहार लगाई थी। इसके बाद सीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन द्वारा दोनों बच्चियों को 10-10 हजार का चेक उपलब्ध करा दिया गया है।मौके पर डीडीसी रामनिवास यादव,अपर समाहर्ता मनोज कुमार, आईटीडीए निदेशक हीरालाल मंडल,महेशपुर बीडीओ रोशन कुमार एवं महेशपुर के थानेदार मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours